ABMM Maheshwari Dream Shapers Scholarship Scheme

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा प्रस्तुत करती है –
ABMM MDS: माहेश्वरी ड्रीम शेपर्स


🎯 योजना का उद्देश्य

"ABMM MDS – माहेश्वरी ड्रीम शेपर्स" योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, परंतु मेधावी माहेश्वरी युवाओं को उच्च शिक्षा जैसे मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ, CA, और सिविल सेवाओं की तैयारी हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
इस योजना के माध्यम से हम भारतीय प्रशासनिक सेवाओं, श्रेष्ठ प्रोफेशनल कोर्सेस और समाज के उत्थान में अग्रणी भूमिका निभाने वाले युवा तैयार करना चाहते हैं।

🏛 प्रेरक संगठन – ABMM

यह योजना अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा (ABMM) की प्रेरणा से संचालित की जाएगी। ABMM वर्षों से समाज को शिक्षा, सेवा और संस्कार के माध्यम से मार्गदर्शन देती आ रही है और अब इस योजना के माध्यम से समाज के भविष्य निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठा रही है।

💠 मुख्य सहयोगी न्यास

🔹 श्री बद्रीलाल सोनी उच्च शिक्षा सहयोग न्यास
इस योजना का मुख्य वित्तीय एवं रणनीतिक ट्रस्ट है। ट्रस्ट का उद्देश्य है समाज के युवाओं को न केवल आर्थिक रूप से सक्षम बनाना, बल्कि उन्हें जीवन में सफलता के बाद समाज को लौटाने के भाव से जोड़ना।

🤝 सहयोगी ट्रस्ट जिनका योगदान सराहनीय है:

  1. श्रीमती सुंदर देवी बेणुगोपाल बांगड़ चैरिटेबल ट्रस्ट, कोलकाता
  2. मोहनलाल सोहनी देवी सोनी चैरिटेबल ट्रस्ट, जोधपुर
  3. श्री वेंकटेश ट्रस्ट, उज्जैन
  4. रूपलदेवी बंसीलाल बाहेती फाउंडेशन, अहमदाबाद
  5. कमला देवी मथुरा प्रसाद नवाल चैरिटेबल ट्रस्ट, अजमेर
  6. चंपालाल सुशीलादेवी कांकाणी फाउंडेशन, बेल्लारी
  7. कन्हैयालाल शांता देवी लोहिया फाउंडेशन, हैदराबाद
  8. बीजासन चैरिटेबल ट्रस्ट, हिम्मतनगर
  9. फाइनकैब फाउंडेशन, हैदराबाद
  10. सोजीराम रतनलाल नोलखा चैरिटेबल ट्रस्ट, भीलवाड़ा
  11. श्रीमती पुष्पा रामेश्वर काबरा एजुकेशनल फण्ड, मुंबई
  12. श्रीमती राधादेवी रामपाल सोनी एजुकेशनल फण्ड, भीलवाड़ा
  13. भूतडा फाउंडेशन, पुणे

📚 वित्तीय सहायता (प्रति छात्र)

कोर्स राशि अवधि
मेडिकल ₹75,000/वर्ष 5 वर्ष
इंजीनियरिंग ₹75,000/वर्ष 4 वर्ष
लॉ ₹70,000/वर्ष 3 वर्ष
CA ₹50,000/वर्ष 2 वर्ष

🔍 प्रमुख बिंदु:

🌐 ऑनलाइन आवेदन एवं पारदर्शी प्रक्रिया

📅 शुभारंभ अवसर

अक्षय तृतीया 2025 से योजना पूरे भारत में प्रभावी है और इसे भविष्य में "ABMM MDS उच्च शिक्षा संकल्प" के नाम से जाना जाएगा।

📣 "शिक्षा से ही समाज सशक्त होता है"