Maheshwari Pratibha Protsahan Yojana

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा प्रस्तुत करती है –
माहेश्वरी प्रतिभा प्रोत्साहन योजना (MPPY)

कमज़ोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना


📜 प्रस्तावना एवं संकल्प

MGC - 2026 (अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेशन) में पारित प्रस्ताव एवं संकल्प के अनुसार, माहेश्वरी समाज के होनहार विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में अधिकतम सहयोग मिले, इसी मंगल कामना के साथ महासभा के सभापति श्री संदीप काबरा, उच्च शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत “श्री बद्रीलाल सोनी उच्च शिक्षा सहयोग केंद्र” के अध्यक्ष एवं पूर्व सभापति श्री रामपाल जी सोनी, तथा पूर्व IAS श्री श्रीकांत जी बाल्दी ने सभी संबंधित पक्षों से व्यापक चर्चा के बाद इस योजना को घोषित करने का निर्णय लिया है।

महाधिवेशन की भावना और संकल्प को तुरंत अमलीजामा पहनाने के लिए Allen Career Institute Private Limited एवं उच्च शिक्षा को सहयोग करने वाले अन्य सभी न्यासों का महासभा हार्दिक आभार व्यक्त करती है।

🎯 उद्देश्य

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा (ABMM) तथा उच्च शिक्षा में कार्यरत शैक्षणिक ट्रस्ट जैसे श्री बद्रीलाल सोनी शिक्षा सहयोग ट्रस्ट एवं सहयोगी ट्रस्ट, तथा Allen Career Institute Private Limited अपनी भावी पीढ़ी के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

समाज में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का एक बड़ा वर्ग है, किंतु इनमें से कुछ विद्यार्थी आर्थिक सीमाओं के कारण JEE Main, NEET, CLAT, CUET, CA Foundation आदि प्रतिस्पर्धी प्रवेश परीक्षाओं में अपनी पूर्ण क्षमता का प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं।

इस योजना का उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें वित्तीय तथा संस्थागत सहयोग प्रदान करना है, जिससे वे प्रभावी तैयारी कर सकें और समान अवसरों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकें।

✅ पात्रता मानदंड

  1. कक्षा 10वीं परीक्षा में न्यूनतम 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों।
  2. परिवार की वार्षिक आय ₹6,00,000 से कम हो।

📝 आवेदन प्रक्रिया

  1. विद्यार्थी का आधार कार्ड
  2. कक्षा 10वीं की अंकतालिका / परिणाम
  3. ABMM संपर्क आईडी
  4. जिला / तहसील महेश्वरी सभा द्वारा जारी प्रमाण पत्र (संपर्क आईडी एवं आय सत्यापन हेतु)
  5. सरकारी एजेंसी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र / EWS प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
  6. परिवार का विवरण, जिसमें संपत्ति का विवरण शामिल हो
  7. कोचिंग सहायता की आवश्यकता – कोचिंग संस्थान का नाम एवं ऑनलाइन / ऑफलाइन कोचिंग फीस विवरण

🔍 जांच एवं चयन

सभी आवेदनों की जांच एक स्क्रीनिंग समिति द्वारा की जाएगी।

📚 प्रतिस्पर्धी प्रवेश परीक्षाओं हेतु कोचिंग सहायता

  1. ALLEN करियर इंस्टीट्यूट ने सभी MPPY योजना के पात्र विद्यार्थियों को अपने सभी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कोर्सों पर 50% शुल्क छूट देने की सहमति दी है।
  2. कक्षा 11वीं, 12वीं अथवा उसके पश्चात ऑनलाइन / ऑफलाइन कोचिंग हेतु वित्तीय सहायता:
    • NEET एवं JEE Main की तैयारी हेतु, ALLEN द्वारा दी गई छूट के अतिरिक्त, ट्रस्ट द्वारा कोचिंग शुल्क का 40% पुनर्भुगतान किया जाएगा।
    • यदि विद्यार्थी किसी अन्य कोचिंग संस्थान से कोचिंग लेते हैं, जहाँ ABMM का कोई रियायती समझौता नहीं है, तो ट्रस्ट NEET एवं JEE Main कोर्स हेतु कोचिंग शुल्क का 50% पुनर्भुगतान करेगा।
    • ऑफलाइन कोचिंग हेतु अधिकतम सीमा ₹75,000 होगी।
    • ऑनलाइन कोचिंग हेतु अधिकतम सीमा ₹40,000 होगी।
    • CLAT, CUET एवं CA Foundation की तैयारी हेतु ₹20,000 अथवा वास्तविक शुल्क (जो भी कम हो) की सहायता दी जाएगी।
    • अत्यंत कम आय वाले विद्यार्थियों के लिए लैपटॉप क्रय सहायता भी प्रदान की जाएगी।

💳 वित्तपोषण एवं वितरण

🎯 अपेक्षित परिणाम

📢 जारीकर्ता

नारायण राठी
संयुक्त मंत्री
सभापति कार्यालय
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा

📣 "शिक्षा से ही समाज का उज्ज्वल भविष्य संभव है"